फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP Big Plan: CM Yogi launches Gram Parikrama Yatra from Muzaffarnagar and will visit 50 thousand villages

भाजपा का प्लान: सीएम योगी कर गए शुभारंभ, 50 हजार गांवों में जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा, चुनाव में दिखेगा असर

Mon, 12 Feb 2024 06:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बड़ा प्लान तैयार किया है। सीएम योगी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। यह यात्रा 50 हजार गांवों में जाएगी।

विज्ञापन
BJP Big Plan: CM Yogi launches Gram Parikrama Yatra from Muzaffarnagar and will visit 50 thousand villages
मुजफ्फरनगर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा ने नौ संकल्पों के साथ ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू की। पांच मार्च तक यात्रा 50 हजार गांवों में जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा, वही करके भी दिखाया। यूपी में अब कोई दंगा नहीं कर सकता। पुलिस में 60 हजार की भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बिना भेदभाव प्रत्येक जिले से युवा भर्ती होंगे। पहली बार अन्नदाता किसान किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ में ट्रैक्टर पूजन कर भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान पांच सौ साल से राम-राम के संबोधन को अपने साथ लेकर चल रहे थे, भाजपा सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी है। एक तरफ रामलला का भव्य आगमन और दूसरी तरफ किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया।

विज्ञापन

प्रदेश में 2017 के पहले की सरकार में दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कौन नहीं जानता, कई महीने तक चला और भाजपा के नेता भी जेल में गए थे। लेकिन पिछले सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, अब कोई दंगा नहीं कर पाएगा। डबल इंजन सरकार ने दंगामुक्त वातावरण दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे की 119 में से 105 चीनी मिल दस दिन से भी कम समय में किसानों को भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया, बिजली फ्री और पानी भी मुफ्त दिया है।

विज्ञापन

पहले की सरकारें नौजवानों की नौकरी में डकैती डालती थी। अपने भाई, भतीजे, परिवार के लोगों को भरते थे। लेकिन अब पुलिस की भर्ती बिना भेदभाव के कराई जाएगी। कोई जनपद ऐसा नहीं होगा, जहां से भर्ती नहीं होगी। अन्नदाता किसान ही भाजपा की सरकार बनाने का काम भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

ग्राम परिक्रमा यात्रा में यह लिए संकल्प
भाजपा की ग्राम परिक्रमा यात्रा में जल संरक्षण, डिजिटल पेमेंट, स्वच्छता अभियान, लोकल फॉर वोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खैती, प्राकृतिक खेती, सुपर फूड और ग्रामीण खेल को यात्रा का हिस्सा बनाया गया है। वंचितों को योजनाओं का लाभ भी यात्रा के जरिए दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed