फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bilaspur and shernagar people quarreling

बिलासपुर और शेरनगर के लोगों में हुई भिड़ंत

Mon, 16 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur and shernagar people quarreling
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर में बाइक की टक्कर से दलित महिला को चोट लगने के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बिलासपुर से बाइकों पर पहुंचे बवाली युवकों ने शेरनगर में दलितों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पथराव में दोनों तरफ के दर्जनभर लोग घायल हो गए। सूचना पर एसएसपी केबी सिंह आधा दर्जन थानों की पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर दोनों गांवों के बीच तनाव पसरा हुआ है।
विज्ञापन


बिलासपुर निवासी मोहसिना का मायका शेरनगर में है। रविवार दोपहर करीब दो बजे जाहिद बाइक से मां मोहसिना को लेकर शेरनगर आया था। गांव के मुख्य मार्ग पर दलित बिट्टू की पत्नी कल्लो डेढ़ साल के बेटे मंजीत को लेकर घर के बाहर खड़ी थी कि जाहिद की बाइक की टक्कर से मां-बेटा घायल हो गए। टक्कर लगने से वहां खड़े कुछ युवकों ने जाहिद और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह छूटकर जाहिद ने बिलासपुर पहुंचकर घटना की ग्रामीणों को जानकारी दी तो वहां से दर्जनों लोग बाइकों पर शेरनगर आए और कल्लो पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में शेरनगर के लोग भी सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


बवाल में दोनों तरफ के जाहिद, फाजिल, जावेद, शान मो. कल्लू, मोहसिना, नूरमोहम्मद, नूरजहां, सुदेश, कल्लो, जुगल किशोर और सुनील आदि घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान शेरनगर के ग्रामीणों ने बिलासपुर के लोगों की बाइकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी केबी सिंह, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके पर तोड़ी गई आधा दर्जन बाइकों को उठवाकर पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed