फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   beating after quarrel in shapur

कुटबा में दंगा शरणार्थियों की पिटाई पर बवाल

Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
beating after quarrel in shapur
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबा में दंगा शरणार्थियों के साथ दीवार तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई। जान बचाकर आए शरणार्थियों ने शाहपुर मेन चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


शरणार्थियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में कुटबा के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। देर शाम तक अधिकारी थाने में ही मौजूद थे। दो समुदायों के बीच टकराव के कारण क्षेत्र में तनाव पसर गया है।
विज्ञापन



दो साल पहले सात सितंबर 2013 में हुए दंगे के बाद से कुटबा के लोग पलड़ा गांव की शरणार्थी कालोनी में रह रहे हैं। शरणार्थी शरीफ शुक्रवार को परिवार के साथ मकान की ईंट उखाड़कर लाने के लिए गांव कुटबा गया था। शरीफ का आरोप है कि जब वह दीवार उखाड़ रहा था तभी पुलिस की मौजूदगी में पड़ोसी काला पुत्र महिपाल, दुल्लु पुत्र हरिया आदि ने उक्त दीवार में साझा बताते हुए उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पुत्र मुर्सलीन को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। असगरी, उसके पुत्रों और पौते के साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भागकर पलड़ा आए और घटना की सूचना अन्य शरणार्थियों को दी। इस पर सैकड़ों शरणार्थी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर शाहपुर के मैन चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा, एसडीएम बुढ़ाना जेपी गुप्ता प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। इस दौरान शरणार्थियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाम खोला गया।

घंटों तक जाम लगने के कारण मेन चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग र्गइं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराकर उपचार कराया। मुर्सलीन द्वारा गांव कुटबा के नीटू, सन्नी, जितेंद्र , टुल्लु, राजेंद्र, नरेंद्र, काला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक दूसरे पक्ष के लोग भी तहरीर देने के लिए थाने पर जमा थे।

थाना प्रभारी एपी गौतम का कहना है कि शरीफ को दो दिन के लिए पुलिस फोर्स की उपलब्धता कम होने के कारण रोका गया था, परंतु शरीफ बिना बताए गांव कुटबा में जाकर दीवार से ईंट उखाड़ने लगा, जिसके ऊपर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


दोबारा जाम लगाया
कस्बे के मेन चौक से जाम खुल जाने के कुछ देर बाद भारतीय किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष गुलाम मो. जौला कस्बे की पुलिस चौकी पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक बार फिर जाम लगा दिया। आलाधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर जाम खोला गया।


अफवाह उड़ी, बाजार सूने
कस्बे में एकाएक जाम लग जाने से रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व बाजार में जमकर खरीदारी चल रही थी, जैसे ही जाम की सूचना कस्बे में लोगों को लगी तो खरीदारी कर रहे लोग आनन-फानन में कस्बे के दूसरे रास्तों से निकलकर अपने-अपने गांव लौट गए। बाद में कस्बे में बाजार सुनसान हो गया।

कस्बे के मेन चौक पर शरणार्थियों द्वारा जाम लगाए जाने के दौरान वाहनों की लंबी लाईनें लग गईं। जिससे बसों में सवार महिला-पुरुष गर्मी के कारण बेहाल हो गए। जाम के दौरान गांव नंगला से एक बीमार को लेकर आ रही एंबुलेंस भी फंस गई। कुछ देर समझाने-बुझाने के बाद एंबुलेंस को निकाला गया।

कुटबा के दो छात्रों पर प्राणघातक हमला
शाहपुर। गांव कुटबा में हुए विवाद के बाद शाहपुर आर्य एकेडमी के दो छात्रों पर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला किया गया। आरोप है कि कॉलेज से आते हुए रास्ते में नाम-पता पूछकर हमला किया गया। इस संबंध में कुटबा निवासी राजकुमार ने पांच शणार्थियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


गांव कुटबा निवासी छात्र अमित और विशाल कस्बे के आर्य एकेडमी इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ते हैं। देर शाम स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब वह अपने गांव कुटबा मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। बसी रोड पर नहर के पुल के पास पहुंचे तभी वहां पर पहले से बैठे शरणार्थियों ने उनसे गांव का नाम पूछकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के दौरान शरणार्थियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। छात्रों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, भाजपा नेता उमेश मलिक, राजीव प्रताप सैनी, सन्नी मलिक, विजय चौधरी थाने पहुंचे और आलाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।


घायल छात्रों को उपचार के लिए सीएचसी शाहपुर भेजा गया, जहां पर छात्र अमित की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। राजकुमार पुत्र बलबीर की ओर से पलड़ा में रह रहे शरणार्थी राशिद, गुलफाम पुत्रगण अख्तर मेहंदी, अनीस पुत्र जहूर, राशिद पुत्र गफ्फार के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed