{"_id":"576d84714f1c1bd532b48f37","slug":"bank-manager-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच, मैनेजर सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच, मैनेजर सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर शुगर मिल के खाते से अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी चेकबुक के माध्यम से दिल्ली की पीएनबी शाखा से 48 लाख रुपये निकाले गए। इस मामले में जांच पड़ताल के दौरान बैंक के उच्चाधिकारियों ने शाखा प्रबंधक को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि मंसूरपुर मिल के जीएम फाइनेंस अजय गुप्ता ने की है।
अजय गुप्ता ने बताया कि मिल के खाते से बृहस्पतिवार को फर्जी तरीके से दिल्ली के महावीर एन्क्लेव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से निकाले गए 48 लाख रुपये की शिकायत शुक्रवार को दिल्ली पहुंच कर बैंक के उच्चाधिकारियों से की थी। जीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने बैंक पहुंच कर इस संबंध में कैशियर से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान कैशियर ने बताया कि चार लड़के चेक लेकर पैसे निकालने के लिए आए थे। मोटी रकम होने की वजह से उसने पैसा देने से इंकार कर दिया था। इन युवकों ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक नीरज से की थी। शाखा प्रबंधक खुद इन युवकों के साथ अपने ऑफिस से चलकर कैशियर के पास पहुंचे थे और प्रबंधक के कहने पर कैशियर ने 48 लाख रुपये की रकम दी थी।
विज्ञापन
जीएम के मुताबिक बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखीं। फुटेज में प्रबंधक की लापरवाही उजागर हुई। अधिकारियों ने लापरवाही मानते हुए शाखा प्रबंधक नीरज को सस्पेंड कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने इस मामले की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच सौंपी है।