{"_id":"57604fab4f1c1ba57d11b65f","slug":"baby-girl-holding-leads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को ले जाती महिला पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को ले जाती महिला पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : crime logo
शहर कोतवाली क्षेत्र में बच्चे का अपहरण कर ले जाती महिला को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों से मुक्त कराया। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है।
खालापार में मंगलवार को दिनदहाड़े दिल्ली निवासी महिला ने एक मासूम के अपहरण का प्रयास किया। मक्कीनगर निवासी महिला नसरीन का तीन वर्षीय बेटा अहत घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को खिलाने लगी। कुछ देर बाद उस महिला ने अहत को उठाया और तेजी से वहां से जाने लगी।
बच्चे को इस तरह से ले जाते देख आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया। मौहल्ले के युवकों ने कुछ दूर तक पीछा कर महिला को पकड़ लिया और बच्चे को उससे छुड़ा लिया। कुछ युवकों ने महिला की पिटाई भी की। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
अहत की मां नसरीन ने कोतवाली में बच्चे के अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है। बताया गया है कि आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली है और काफी दिनों से खालापार के मौहल्ला तबलशाह में रह रही थी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसका पिता शकील भी बच्चे के अपहरण में पहले एक बार जेल जा चुका है।