फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted rape, murder in protest

मंदिर जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध में हत्या

Mon, 27 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape, murder in protest
महिला की हत्या के बाद कोतवाल का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में सुबह पूजा के लिए मंदिर जा रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मंदिर के पास ईख के खेत में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। मुआवजे और हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर पुलिस शव को उठा पाई।
विज्ञापन


शाम को महिला का अंतिम संस्कार  कर दिया गया। महिला के पति की ओर से शहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव निवासी  50 वर्षीय महिला रविवार सुबह करीब पांच बजे गांव से बाहर भूमिया खेड़ा मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में पहले से ही उसे पकड़कर जबरदस्ती पास के ईख के खेत में खींच कर ले जाया गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने और पहचाने जाने के डर से दरिंदे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

थोड़ी देर बाद जंगल की ओर जा रही अन्य महिलाओं ने मार्ग पर पूजा का सामान बिखरा पड़ा देखा। अंदर ईंख के खेत में जाकर देखा तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। लाश देख कर महिलाओं ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने फोर्स के साथ घंटों आसपास के जंगल की खाक छानी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस दौरान डाग स्क्वायड की भी सहायता ली गई, लेकिन इससे भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों नेे मुआवजा और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पुलिस के सामने रखी। मामले को बढ़ता देख सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। सीओ ने अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
पांच बजे हुई घटना के बाद करीब आठ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाली में मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं।


पुलिस जांच में जुटी है। देर शाम गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि फिलहाल एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ही दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed