{"_id":"5818dc374f1c1bad3143674a","slug":"alcoholics-will-be-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शाम शराबियों की होगी चेकिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर शाम शराबियों की होगी चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
asfd
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पुलिस शाम के समय रोजाना शराबियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। सार्वजनिक स्थलों, गाड़ी, ढाबों आदि पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्रीथ एनालाइजर से शराबी की चेकिंग की जाएगी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ऐसे लोगों की खबर लेगी।
कप्तान बबलू कुमार के निर्देशन में जिले की पुलिस शराबियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा देखने में आ रहा है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करते हैं। इसके लिए जिले में पुलिस रोजाना शाम को छह बजे से अभियान चलाया करेगी। इसके तहत ढाबों, सार्वजनिक स्थलों, गाड़ी आदि में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने साथ ब्रीथ एनालाइजर से पीने वालों को चेक करेगी। हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, कप्तान बबलू कुमार ने शहर में वाहन काटने का काम करने वाले कबाड़ियों से उनके डोजियर मांगे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कबाड़ी को अपने यहां सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। एआरटीओ ऑफिस और पुलिस की जानकारी के बिना गाड़ी को नहीं कटने दिया जाएगा। कटाई से पहले कबाड़ी को गाड़ी के बारे में संबंधित चौकी इंचार्ज को जानकारी देनी होगी। गलत या चोरी की गाड़ी काटने पर कबाड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।