फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Acid throws on the woman

महिला पर तेजाब फेंका, गंभीर  

Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Acid throws on the woman
acid
मुजफ्फरनगर के गांव भनवाड़ा में रास्ते में पशु बांधने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। झुलसी हुई हालत में महिला को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सास और बहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

शनिवार को रतनपुरी के गांव भनवाड़ा निवासी जमील अपने भाइयों के साथ खेतों पर गया हुआ था। घर पर जमील की पत्नी हमशीरा अकेली थी। पड़ोसी भूरा ने रास्ते में अपनी भैंस बांध रखी थी, जिसका हमशीरा ने विरोध किया। इस मामले को लेकर भूरा की पत्नी के साथ हमशीरा की कहासुनी हो गई। बीच में भूरी की सास शबीला आ गई। महिलाओं के बीच काफी कहासुनी हुई। इस दौरान बाहर गए भूरा व उसके दोनों भाई हशरत व सरीकत भी आ गए। इन लोगों ने हमशीरा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि भूरा की पत्नी भूरी अपने घर के अंदर से तेजाब लेकर आई और हमशीरा के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से महिला झुलस गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने झुलसी हालत में महिला को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता के पति जमील ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सास और बहू को हिरासत में ले लिया है। उधर, आरोपी भूरी का कहना है कि हमशीरा ने खुद अपने ऊपर तेजाब डाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed