फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused Uwaad arrested

कबीर बनकर शारीरिक शोषण करता रहा उवैद, धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश

Thu, 23 Nov 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused Uwaad arrested
युवती को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर जहर देकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी उवैद उर्फ कबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। उधर, मेरठ मेडिकल में युवती का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती अभी भी अपने बारे में कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नया बांस हनुमान चौक पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान करने वाले उवैद उर्फ कबीर की दुकान पर मंगलवार देर शाम एक युवती अचेत होकर गिर गई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। नायब तहसीलदार को बुलाकर युवती के बयान कराए गए थे। आरोप है कि आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया।
विज्ञापन


जब युवती को कबीर के असली नाम उवैद होने का पता चला तो उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि उवैद ने दुकान पर पहुंची युवती को पानी में जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया था। विहिप नेता विकास अग्रवाल ने देर रात आरोपी के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि मामले के नामजद आरोपी नया बांस निवासी उवैद उर्फ कबीर पुत्र अब्दुल समद रहमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे पांच दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। युवती का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। 


लव-जिहाद का है मामला : बलराज 
मुजफ्फरनगर। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज सिंह डूंगर ने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना सीधे लव-जिहाद से जुड़ा मामला है। आरोपी दो बच्चों के पिता ने हिंदू समाज की युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसकी अस्मत से साथ खिलवाड़ किया। पुलिस-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ बजरंग दल रासुका लगाने की मांग करता है। साथ ही हिंदू समाज से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने का आह्वान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed