फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   abduction, rape

किशोरी का अपहरण, गैंगरेप किया

Fri, 01 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
abduction, rape
रेप
सिविल लाइन क्षेत्र में कोल्हू स्वामी अपने दो साथियों के साथ मजदूर की बेटी से कई माह तक गैंगरेप करता रहा। पता चलने पर किशोरी के पिता ने विरोध प्रकट किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

 

पुरकाजी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रुड़की निवासी आरोपी महाराष्ट्र के पूना में कोल्हू चलाता है। एक साल पूर्व वह उसके परिवार को कोल्हू पर मजदूरी कराने के लिए पूना लेकर गया था। वहां फुगाना के काबड़ौत निवासी दो सगे भाई भी मजदूरी करते थे। दोनों भाई उसकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने लगे।

विज्ञापन

 

परेशान होकर वह बेटी को लेकर मुजफ्फरनगर आया और सिविल लाइन क्षेत्र में अपनी बहन के यहां छोड़कर पूना चला गया। दोनों आरोपी और कोल्हू स्वामी कुछ दिन पूर्व पूना से शहर आए और उसकी अनुपस्थिति में बेटी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने मौका पाकर एक दिन उसकी नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया कि आरोपियों ने कई बार उसकी बेटी से गैंगरेप किया। कुछ दिन पहले आरोपियों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और 27 जून को उसे बेहोशी की हालत में चरथावल क्षेत्र में फेंककर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पर मौजूद अधिकारियों से मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।  अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed