फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र की महिला को शहर में अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार सुबह कूकड़ा की तरफ ले जाते समय महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। महिला का मेडिकल कराई जा रही है।
तितावी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अफसरों को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को सूजडू स्थित बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने आई थी। रुपये निकालने के बाद महिला ने एक व्यक्ति को फोन कर बुलाया, जो गाड़ी में अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा और महिला को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि चारों लोग महिला को किसी स्थान पर ले गए, जहां उसे धमकी देकर सभी ने रात भर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार सुबह आरोपी महिला को लेकर कूकड़ा की तरफ जा रहे थे, जहां एक स्थान पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए महिला को भी छुड़ा लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर नई मंडी और शहर कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में अफसरों के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में भी महिला के दावों की पुष्टि नहीं हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

युवक को चाकू मारकर किया घायल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांधी वाटिका निवासी चिराग अरोरा देर शाम अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। चिराग ने बीचबचाव कराने की कोशिश की तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed