{"_id":"5c379a0dbdec2273467dbd98","slug":"91547147789-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के हरिद्वार व बागेश्वर पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड के हरिद्वार व बागेश्वर पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हरिद्वार और बागेश्वर पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के हरिद्वार और बागेश्वर पुलिस ने यहां आरोपियों की तलाश में शहर कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी हाथ नहीं लगने पर उत्तराखंड पुलिस बैरंग लौट गई।
उत्तराखंड के बागेश्वर थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार को टीम के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस को बताया कि मोहल्ला अंबा विहार निवासी इमरान कुरैशी और चांद कुरैशी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हैं। बागेश्वर पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, परंतु आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। उधर, हरिद्वार की विशेष अनुसंधान शाखा के उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम शहर कोतवाली पहुंची। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ रेप करने का आरोप है, जिसकी पुलिस को तलाश है। हरिद्वार पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। बाद में हरिद्वार पुलिस बैरंग लौट गई।