फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छेड़छाड़ को लेकर परिक्रमा मार्ग पर छात्र को धुना

छेड़छाड़ को लेकर परिक्रमा मार्ग पर छात्र को धुना

Fri, 28 Dec 2018 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर परिक्रमा मार्ग पर छात्र को धुना
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्र को धुना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग पर राह चलती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने छात्र की जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान पीड़ित छात्र के साथियों के भी आ जाने से दोनों गुट आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक सरकुलर रोड स्थित कॉलेज का छात्र है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह छुट्टी के बाद घर लौटने लगा, तो बाइक सवार दूसरे स्कूल के कुछ छात्र राह चलती एक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। पीड़ित छात्र ने उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले छात्रों ने पीड़ित छात्र को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान पीड़ित छात्र के कुछ साथी भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्र द्वारा देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed