फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवसेना नेता के घर फायरिंग से हड़कंप

शिवसेना नेता के घर फायरिंग से हड़कंप

Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता के घर फायरिंग से हड़कंप
शिवसेना नेता के घर फायरिंग से हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी शिवसेना प्रमुख के घर बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने पहुंचकर गालीगलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना के बाद देर रात शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी नरेंद्र पंवार शिवसेना के जिला प्रमुख पद पर है। नरेंद्र पंवार ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात बाइकों पर कई युवक उसकी गली में बुलेट बाइक पर फायरिंग की आवाज निकालते हुए घूम रहे थे। काफी देर तक उत्पात जारी रहने पर नरेंद्र ने घर से बाहर आकर युवकों को टोका तो वे धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवक नरेंद्र पंवार के घर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए हवाई फायरिंग कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। शिवसेना प्रमुख की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइकर्स की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। उधर, घटना की सूचना मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता थाने जा पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। शिवसेना नेता ने दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed