फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने बाइक सवार से 10 हजार की नगदी लूटी

बदमाशों ने बाइक सवार से 10 हजार की नगदी लूटी

Thu, 13 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक सवार से 10 हजार की नगदी लूटी
मोरना। मोरना और भोकरहेड़ी मार्ग पर दिनदहाड़े नकाबपोश चार बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे मेें पूछताछ की।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी निवासी नीशू कुमार पुत्र योगेंद्र धीमान बस स्टैंड के निकट अपनी दुकान करता है। बताया कि बुधवार दोपहर वह मोरना के पीएनबी में 10 हजार रुपये जमा करने के लिए गया था। बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण वह पैसे जमा किए बिना ही बाइक से दुकान पर लौट रहा था। इसी दौरान मोरना चौराहे से बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसका पीछा किया और पीर के सामने उस पर स्टील के पाइप से हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाशों ने उसकी जेब से 10 हजार की नगदी लूट ली और फरार हो गए। परिजनों द्वारा नीशू को मोरना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पहुंचकर सीओ राममोहन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अपराध यतेंद्र ने घायल नीशू से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शीघ्र बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया। सीओ का कहना है कि मामला लूट का नहीं मारपीट का लगता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed