{"_id":"5c100584bdec2241c63662f7","slug":"91544553860-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व पूर्व सभासद में मारपीट, हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता व पूर्व सभासद में मारपीट, हवाई फायरिंग
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और पूर्व सभासद में मारपीट, हवाई फायरिंग
जानसठ। भाजपा नेता और पूर्व सभासद में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते सोमवार की रात को आपस में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान भाजपा नेता ने हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भाजपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला गंज निवासी पूर्व सभासद राजा कर्णवाल पुत्र राजबहादुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात मोहल्ला मंगल बाजार निवासी सन्नी पुत्र संजीव उसे घर से बुलाकर मंगल मोहल्ला के तिराहे पर ले गया। इसी दौरान भाजपा नेता राजीव गुप्ता व उसके पुत्र से किसी बात को लेकर आपस में मारपीट होने लगी। आरोप है कि भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने झगड़ा बढ़ता देख हवाई फायरिंग कर दी, जिसको लेकर वहां अफरातफरी मच गई। पूर्व सभासद ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भाजपा नेता भी एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कहकर पुलिस को वापस भेज दिया। मंगलवार की सुबह पूर्व सभासद ने भाजपा नेता राजीव गुप्ता व उसके दो पुत्र तथा सन्नी पुत्र संजीव सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा नेता राजीव गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हो गया था। कस्बे के कुछ गणमान्य लोगों ने आपस में समझौता करा दिया था। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दोनों पक्षों में समझौते की कोई सूचना नहीं मिली है तथा ना ही कोई लिखित समझौता अभी तक मिला है।