फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

Mon, 12 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल
छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 लोग घायल
विज्ञापन

मोरना। युवती के साथ छेड़छाड़ करने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में करीब 12 लोग घायल हो गए। संघर्ष से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया। गांव में डर के मारे लोग घरों में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को मोरना और जानसठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा में दलित समाज के दो पक्षों में छेड़छाड़ के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। धारदार हथियार चलने से करीब 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान गांव में भगदड़ मच गई। एक पक्ष से घायल बहादुर सिंह, ओमकारी, अरुण कुमार, रेशमा, मीना, सोनिया घायल हो गए, जिसमें मीना को गर्भवती बताया गया है। दूसरे पक्ष से बलराज, रेशू, रवि निवासी गांव बेलड़ा, थाना भोपा घायल बताए गए हैं। ये रिश्तेदारों के पैर में लगी चोट के बाद उनसे मिलने लिए आए थे। वहीं, बहादुर सिंह पक्ष ने दूसरे पक्ष के अशोक व उसके साथियों पर युवती से छेड़छाड़ व घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। शाम तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed