{"_id":"5bdf44f7bdec22696720e3a3","slug":"91541358839-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवईनगर में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवईनगर में लाखों की चोरी
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवईनगर में बीमार बेटी को लेकर मेरठ गए परिवार के बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने 30 हजार की नकदी समेत लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे परिजनों ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी हसन रजा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन रानी की अचानक शनिवार शाम तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उसे लेकर डॉक्टर के गए, जिसने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। इसके चलते परिजन घर को ताला लगाकर बीमार बेटी को लेकर मेरठ चले गए थे। रात किसी समय बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने का हार व लाखों कीमत की अन्य ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय बंद मकान के ताले टूटे देख पड़ोस के लोगों ने फोन कर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन घर लौट आए, जिसके बाद घर का सामान बिखरा देख उन्हें घटना का पता चला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।