{"_id":"5bbf9c92bdec22500e56a5ca","slug":"91539284114-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से 40 हजार व सामान हड़पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार से 40 हजार व सामान हड़पा
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार से 40 हजार व सामान हड़पा
मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर बिजली के खंभों पर तार डालने के लिए दो लोगों ने ठेकेदार से नकदी व सामान लेकर हड़प लिया। ठेकेदार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नई दिल्ली के ओखला व हाल निवासी जामियानगर आमिर रफत ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने टाटा प्रोजेक्ट से मिमलाना रोड पर 200 खंभों पर बिजली के तार डालने का ठेका लिया था। ठेका लेने के बाद आमिर रफत ने शामली निवासी हैदर व शेरपुर गांव निवासी अबरार को कनेक्शन करने के लिए 25 डिब्बे, सामान व 40 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि दोनों आरोपी ठेकेदार से नकदी व सामान लेकर हड़प कर गए। काम नहीं होने पर ठेकेदार ने आरोपियों से अपने रुपये व सामान मांगा तो वे धमकी देने पर उतर आए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मनोरोगी बालक को लखनऊ बाल कल्याण समिति भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व मनोरोगी बालक मिला था, जो वारिसान न मिलने के चलते तभी से कोतवाली में था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा कमलेश की संस्तुति पर बालक को लखनऊ की बाल कल्याण समिति में भेज दिया। दरोगा शैलेंद्र सिंह बालक को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।