{"_id":"5b771a4442c79246452de595","slug":"91534532164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश कटान कर रहे दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश कटान कर रहे दो दबोचे
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। गांव गादला के जंगल में गोवंश कटान कर रहे दो युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। मौके से करीब पांच क्विंटल मांस व कटान के उपकरण के साथ ही दो तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के फरार साथियों की तलाश कर रही है।
गांव गादला के जंगल में गोवंश कटान की सूचना पर शुक्रवार तड़के थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर बीपी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। इंस्पेक्टर के अनुसार टीम ने गांव निवासी इदरीश के ईख के खेत को घेरकर सर्च अभियान शुरू किया तो अंदर गोवंश कटान कर रहे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को धर दबोचा, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में गांव नन्हेड़ी निवासी शाहनजर और कय्यूम हैं, जिनके पास से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए है। मौके पर करीब पांच क्विंटल मांस मिला है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार हुए बदमाश जौली गांव निवासी शानू व गांव बसेड़ा निवासी इरफान हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
युवक पर हमला किया
भोपा। गांव छछरौली निवासी संजय ने तहरीर देकर बताया कि उसने क्षेत्र के ही एक युवक को खेत में खड़ी चारे की फसल बेची थी। शुक्रवार को उसने युवक से बेची गई फसल के बकाया रुपयों की मांग की। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने साथी के साथ मिलकर संजय पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।