{"_id":"5b367de24f1c1b8c278b8691","slug":"91530297826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी शाखा से आरबीआई में भेजे गए नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी शाखा से आरबीआई में भेजे गए नकली नोट
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी शाखा से आरबीआई में भेजे गए नकली नोट
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित पीएनबी मुख्य शाखा से आरबीआई को भेजे जाने वाली नोटों की दो खेप में एक-एक हजार रुपये के दस नोट नकली भेज दिए गए। इस मामले में आरबीआई के दावा अनुभाग प्रबंधक ने पीएनबी शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरबीआई कानपुर के दावा अनुभाग निर्गम विभाग प्रबंधक सत्यकुमार ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नोटबंदी के दौरान पीएनबी मुख्य ब्रांच नई मंडी से आरबीआई में नोटों की खेप भेजी गईं थीं। इनमें से दो खेपों में एक-एक हजार के पांच-पांच नोट नकली मिले, जिन्हें जांच के लिए दावा अनुभाग निर्गम विभाग कानपुर भेजा गया था। वहां जांच के दौरान उक्त सभी दस नोट नकली पाए गए। नकली नोट भेजे जाने के चलते आरबीआई ने पीएनबी मुख्य शाखा प्रबंधक नई मंडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इस पर सत्यकुमार ने मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध हालात में लापता हुई नाबालिग छात्रा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचनसिंह कॉलोनी निवासी मंजू पत्नी मंशापाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी दिव्यांशी (15) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए आदर्श कॉलोनी गई थी। पीड़िता के अनुसार,इसके बाद से दिव्यांशी घर नहीं लौटी। परिजनों ने ट्यूशन सेंटर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह समय से घर चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने हरसंभव तलाश की, लेकिन दिव्यांशी का पता नहीं चला। थक-हारकर पीड़ित परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका जताकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में अपहरण की एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।