{"_id":"5b158f824f1c1bfa6e8b6306","slug":"91528139650-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने चालक को पीटा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने चालक को पीटा
खतौली। रविवार की शाम को जानसठ तिराहे से डीसीएम में तीन युवक मीरापुर जाने के लिए बैठे थे। इन युवकों ने गाड़ी चालक मीरापुर निवासी सलीम से कहा था कि उनकी बस निकल चुकी है। चालक ने इन तीनों युवकों को 50-50 रुपये किराए के देने की बात कहते हुए बैठा लिया। मीरापुर रोड पर बस अड्डे से निकलते ही चालक ने इन युवकों से किराए के पैसे पहले देने को कहा था। चालक ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वह उनको नीचे उतार देगा। इसी बात को लेकर युवकों ने चालकों को गाड़ी से बाहर निकालकर पिटाई कर दी। राहगीरों ने चालक की जान बचाई। आरोपी युवक चालक को देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इन युवकों ने शराब पी रखी थी। चालक की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कार सवार तीन लोग घायल
खतौली। हाइवे पर नावला कट के पास सोमवार की सुबह ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार रुड़क़ी निवासी सतीश पुत्र दीपचंद व उसका भाई राजीव तथा बहनोई मेरठ निवासी विक्रम घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।