फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फेसबुक की टिप्पीणी को लेकर भाकियू और बीजेपी कार्यकर्ता में गाली गलोच

फेसबुक की टिप्पीणी को लेकर भाकियू और बीजेपी कार्यकर्ता में गाली गलोच

Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक की टिप्पीणी को लेकर भाकियू और बीजेपी कार्यकर्ता में गाली गलोच
फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा-भाकियू में झड़प
विज्ञापन

तितावी। फेसबुक पर बीजेपी के एक कार्यकर्ता द्वारा कैराना उप चुनाव में अजित सिंह के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता और बीजेपी के एक कार्यकर्ता के बीच गाली गलौज हो गई।

यह मामला बीजेपी के चरथावाल विधायक विजय कश्यप तक पहुंच गया। इसके बाद शुक्रवार की रात तितावी पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ता के यहां दबिश दी। इसकी जानकारी होने पर भाकियू मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान और कार्यकर्ता शनिवार सुबह तितावी थाने आ गए। उन्होंने बीजेपी विधायक और बीजेपी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही फेसबुक पर जाट नेताओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पीपलशाह गांव के बीजेपी कार्यकर्ता दुष्यंत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एसओ सूबे सिंह यादव का घेराव किया। इसके के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाते हुए एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह कर उन्हें शांत किया। धीरज लाटियान ने विधायक विजय कश्यप से बात की। बताया कि विधायक ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामले को सुलझाने की बात कही है। जल्द ही इस पर सभी कार्यकर्ता बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed