{"_id":"5b031f314f1c1bd7408b6d93","slug":"91526931249-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट को लेकर हंगामा
Updated Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शिवचौक के पास पानी लेने के दौरान पानी के छींटे गिरने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ युवकों ने एक युवक से मारपीट कर दी। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया तथा दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव बन गया। मामला दो समुदाय के युवकों के बीच होने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया।
घटना सोमवार देर शाम को हुई। शिव चौक पर कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाला युवक तुलसी पार्क में पानी लेने गया था। पानी लेते समय पानी के छींटे पास ही जूतों की दुकान करने वाले विशेष समुदाय के युवक पर जा गिरे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने वहां आकर पानी लेने गए युवक की पिटाई कर दी। जिसकी जानकारी होने पर कपड़े विक्रेता दुकानदार के साथ अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे। मारपीट को लेकर वहां हंगामा हो गया तथा दोनों पक्षों के आमने सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। शिव चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों की जानकारी दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगा दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पानी के छींटे गिरने पर युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।