फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से तीन तक दुष्कर्म करने का आरोप

किशोरी से तीन तक दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से तीन तक दुष्कर्म करने का आरोप
किशोरी को बंधक बनाकर तीन दिन तक हवस का शिकार बनाया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने एक कथित डॉक्टर पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्लीनिक चलाने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी 13 साल की पुत्री मंगलवार को गांव में क्लीनिक पर दवाई लेने के लिए गई थी, उसकी पुत्री को कथित डॉक्टर ने क्लीनिक पर ही दवाई खिला दी। जिसके खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे तो वह उसे कार में डालकर एक स्थान पर ले गया, जहां पर उसने उसकी पुत्री को बंधक बना लिया तथा तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता किशोरी नशा कम होने पर किसी तरह शुक्रवार को वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटनास्थल से चादर भी बरामद
पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी ली गई, जहां पर किशोरी से दुष्कर्म होना बताया गया है। पुलिस को घटनास्थल से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की है। घटनास्थल पर पुलिस को एक चादर भी मिली। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उस चादर को भी सील कर जांच के लिए भेजा है
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने क्लीनिक पर सील लगाई
सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि आरोपी कथित डॉक्टर अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच पड़ताल करने भेजी। टीम ने जांच कर आरोपी के क्लीनिक पर सील लगा दी है। सीओ ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

-बयानों में है विरोधाभास
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री आरोपी कथित डॉक्टर के क्लीनिक पर सर में दर्द की दवाई लेने के लिए गई थी। आरोपी ने उसे नशीली दवाई दे दी तथा उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जानसठ ले गया। आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर किशोरी बृहस्पतिवार को घर पहुंची, जबकि तहरीर में शुक्रवार को किशोरी के घर पहुंचने को दिखाया गया है। कार द्वारा किशोरी को ले जाने की बात कही गई है, जिसको लेकर पीड़िता के पिता के बयानों में विरोधाभास है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed