फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हस्तिनापुर पुलिस की कस्बे में दबिश

हस्तिनापुर पुलिस की कस्बे में दबिश

Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर पुलिस  की कस्बे में दबिश
पुरकाजी। किसानों के 50 लाख रुपये लेकर फरार हो जाने के मामले मेें कोल्हू संचालक की तलाश में मेरठ जनपद के थाना हस्तिनापुर पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में दबिश दी, मगर कोल्हू संचालक का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

पुरकाजी निवासी कुछ लोगों ने जनपद मेरठ के ग्राम मखदूमपुर किशोरपुर में पूर्व प्रधान ऋषि कुमार और आनंदपाल का कोल्हू किराए पर लेकर चलाया था, जहां से कुछ दिन पूर्व दर्जनों किसानों का गन्ने का बकाया करीब 50 लाख रुपया लेकर वह फरार हो गए। जिनकी काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर शुक्रवार को हस्तिनापुर थाने के सब इंस्पेक्टर सत्यबीर सिंह मय पुलिस फोर्स के पीड़ित नरेश कुमार, मुनीम, सतबीर, राजकुमार, हरिओम, राजू आदि दर्जनों किसानों सहित कोल्हू स्वामियों को लेकर पुरकाजी पहुंचे और रुपये लेकर फरार हुए पुरकाजी के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी कोल्हू संचालकों की तलाश में उनके मकानों पर दबिश दी, मगर वहां पर उनका कोई सुराग नहीं लगने पर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


टैक्स देकर सरकार का सहयोग करें
पुरकाजी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को आयकर अधिकारियों ने भगवती भवन में कस्बे के व्यापारियों की बैठक लेकर व्यापारियों को इनकम टैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी देकर टैक्स जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से आए आयकर अधिकारी विपिन अरोरा और एके रजक ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इनकम टैक्स को दंड न समझकर टैक्स देकर सरकार का सहयोग करें। आपके द्वारा जमा किया गया इनकम टैक्स आप लोगों के ही काम आएगा और सरकार इस टैक्स के रूप में मिलने वाले धन को आपके ही हित के कार्यों में लगाकर आपको सुविधाएं प्रदान करती है। इस दौरान व्यापारी श्याम सुंदर ने कहा कि कुछ अधिकारी व्यापारियों को परेशान करते हैं। अधिकारी ही व्यापारी को बेइमानी करने के लिए उकसाता है। इस दौरान निर्दोष जैन, सुशील वर्मा, रोहित खुल्लर, शरद गोयल, संदीप गोयल, डॉ. कुलदीप सिंह, सोहनलाल गुप्ता, रेवती रमण, मणिकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, संजय शर्मा, भानू शर्मा, अनूप, अतुल विक्रम, आनंद धीमान, मयंक बंसल, आकाश, विपुल गोयल, प्रवीण आदि व्यापारी मौजूद रहे।


कार की टक्कर से अध्यापक घायल
पुरकाजी। ग्राम गोधना निवासी अध्यापक इस्लाम अहमद शुक्रवार दोपहर हाईवे पर पैदल पुरकाजी बैंक में जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें हाथ की हड्डी टूट जाने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार और उसके चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed