फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला को झांसे में तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

महिला को झांसे में तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
महिला को झांसे में तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
जीटी रोड पर दो बदमाश महिला को झांसे में लेकर तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की अंगुठियां व नगदी से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। दिनदहाडे हुई इस घटना को सनसनी फैल गई। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

जमना विहार निवासी दीपक जैन बुढ़ाना रोड पर सीमेंट की दुकान करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर व्यापारी दीपक जैन की पत्नी अंजू जैन बड़ा बाजार में अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली। जीटी रोड पर पैराडाइज बैंक्वेट हाल के पास अंजू जैन को दो बदमाश मिले। इनमें एक बदमाश ने चिकित्सक का पता पूछा तो महिला ने इंकार कर दिया। इसके बाद उस बदमाश ने महिला को परिवार में संकट और बच्चों में बीमारी फैलना बताकर झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिला सुधबुध खो बैठी। महिला ने बदमाश को अपने हाथों से सोने की चार अंगूठी निकाल करके और दो हजार रुपये की नगदी से भरा पर्स दे दिया। बदमाश ने महिला से कहा कि वह आगे की ओर 51 कदम चले तथा पीछे मुड़कर न देखने की बात कही। महिला 51 कदम आगे चली तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों बदमाश लापता हो चुके थे। महिला घबराकर सीधे अपनी मौसी के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। वार्ड के सभासद पुत्र अनुज सहरावत को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में दोनों बदमाशों की तस्वीर दिखाई दी। फुटेज में तस्वीर साफ नहीं आने से बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी बदमाश की तलाश में दबिशें डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed