{"_id":"5a3d561b4f1c1b0b788b461b","slug":"91513969179-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी सहित लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी सहित लाखों का सामान चोरी
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में चांद मस्जिद के पास शाहनवाज का मकान है। बृहस्पतिवार को शाहनवाज अपनी पत्नी रेशमा व बच्चों के साथ बाहर गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था। देर रात के समय चोर छत के रास्ते से मकान में घुस गए। चोरों ने कमरो के ताले तोड ड़ाले। चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। कमरे में रखी अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर करीब 22 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। शाहनवाज के बहनोई आस मौहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि चोर घर में रखे तांबे व पीतल के बरतन, गैस सिलेंडर, कीमती कपड़े व अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना शुक्रवार को पड़ोसियों ने मोबाइल फोन पर शाहनवाज व उसके बहनोई आस मौहम्मद को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पैसों के लेन देन में मारपीट साला व बहनोई घायल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पैसों के लेन देन को लेकर साले व बहनोई के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी दिलशाद का अपने साले बागपत जनपद के गांव खेड़ी निवासी आजाद के साथ पैसों का लेनदेन चला आ रहा है। शुक्रवार को पैसों के लेन देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने क्रास में पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।