{"_id":"598a10724f1c1b031b8b46c1","slug":"91502220402-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी शाकिर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी शाकिर दबोचा
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी शाकिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने किदवईनगर के ट्रिपल मर्डर में वांछित चल रहे शाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह एक साल से फरार चल रहा था। जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटूजेड प्लांट के पास से किदवई नगर निवासी शाकिर पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि शाकिर किदवईनगर के ट्रिपल मर्डर में वांछित चल रहा था। गत वर्ष रुपयों के लेनदेन के विवाद में किदवईनगर के गुलशेर उसके पिता इस्लाम और चाचा अख्तर की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड में शाकिर को भी नामजद कराया गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसका चालान कर उसे जेल भेज दिया।