फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेशकीमती पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा

बेशकीमती पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा

Sun, 06 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बेशकीमती पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा
बेशकीमती पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सर्विंलांस टीम के सहयोग से बेशकीमती सरकारी पेड़ काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार वाहन, लकड़ी काटने के उपकरण, 50 हजार रुपये नकद और लाखों की कीमत की लकड़ी बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी अनंत देव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि शहर कोतवाली पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर सादपुर के जंगल में छापे की कार्रवाई की। वहां कुछ लोग सरकारी पेड़ काट रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सुलेमान पुत्र वहीद निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, अनिल पुत्र सियाराम यादव निवासी मिर्जापुर, रफी पुत्र अली हसन निवासी सिकरोड़ा, फरमान पुत्र बाबू निवासी खेडली थाना भगवानपुर, शादाब पुत्र मुश्ताक, मतलूब पुत्र महफूज, मोहम्मद़ याकूब पुत्र महफूज, शमीम पुत्र नसीम, शहनाज पुत्र जफर, मुजीब पुत्र साजिद, शमीम पुत्र शकील निवासीगण खेडली हरिद्वार, सरफराज पुत्र जमशेद निवासी भगवानपुर, इंतजार पुत्र लतीफ निवासी भगवानपुर, शाहिद पुत्र राशिद निवासी देहरादून और सद्दाम पुत्र मकसूद निवासी पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक बोलेरो, पिकअप कार, एक जायलो कार, दो स्विफ्ट कार, लकड़ी काटने के उपकरण, 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा तमंचे और चाकू बरामद हुए। बोलेरो पिकअप में सरकारी लकड़ी काटकर लादी गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अलावा सहारनपुर, हरिद्वार, रुड़की, देवबंद, हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब आदि स्थानों पर खैर और अन्य बेशकीमती सरकारी लकड़ियां काटकर बेची हैं। सुलेमान इस गिरोह का सरगना है। गिरोह के लोग जंगल में घूमकर वन विभाग की सागौन और खैर के पेड़ों की रैकी करते थे और मौका पाकर रातोंरात ही पेड़ काटकर लकड़ी बेच देते थे। शहर कोतवाली के रोहाना कलां के जंगल में भी लाखों की कीमत के सागौन और खैर की लकड़ी काटकर बेचने की बात स्वीकार की है। अब तक यह गिरोह लाखों की कीमती लकड़ी काटकर बेच चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed