फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी लुटेरा

मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी लुटेरा

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी लुटेरा
मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी लुटेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एटूजेड रोड पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इनामी बदमाश को पैर में गोली लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके पास से संदिग्ध बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश पर चरथावल व रतनपुरी थाने में लूट, पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों की सूचना के आधार पर एटूजेड रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान हाईवे की तरफ से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गांव न्याजूपुरा निवासी गुलजार पुत्र इकराम है। चरथावल व रतनपुरी थाने में लूट, पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी के उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। वहीं, फरार बदमाश साजिद निवासी बझेड़ी बताया गया है, उसके खिलाफ गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed