फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अधिवक्ता व युवती के बैंक खातों से 5.24 लाख उड़ाए

अधिवक्ता व युवती के बैंक खातों से 5.24 लाख उड़ाए

Sun, 27 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता व युवती के बैंक खातों से 5.24 लाख उड़ाए
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी एक अधिवक्ता और युवती के बैंक खातों से शातिरों ने 5.24 लाख रुपये साफ कर दिए। दोनों पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की, जिस पर साइबर सेल को मामलों की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजकुमार त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक खाता मंसूरपुर के गांव पुरबालियान स्थित पीएनबी में है। पीड़ित के अनुसार वे न तो नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं और न ही किसी को उन्होंने कभी अपने एटीएम या बैंक खाते की जानकारी दी है। इसके बावजूद विगत नवंबर माह में उनके बैंक खाते से अलग-अलग समय में 3.74 लाख 398 रुपये निकाल लिए गए। बैंक अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित की गुहार पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, मोहल्ला शिवपुरी निवासी अंजली रॉय ने तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर विगत दिनों एक युवक की कॉल आई, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उससे एटीएम व बैंक खाते की डिटेल ले ली। इसके बाद अंजली रॉय के बैंक खाते से दो बार में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने इस मामले की भी जांच साइबर सेल को सौंपते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed