फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
विज्ञापन

भोपा। मामूली कहासुनी में छात्रों के दो गुटों में लात घुसे चले। छात्रों के एक पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी है। कस्बे की डाकघर वाली गली में एक ट्यूशन सेंटर है। दोपहर को ट्यूशन के दौरान शुकतीर्थ क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र की अपने साथी के साथ कहासुनी हो गई। ट्यूशन के दौरान ही एक दूसरे से निपट लेने की धमकी दी गई। जैसे ही ट्यूशन छूटने के बाद छात्र सड़क पर आए तो एक बार फिर आपस में गालीगलौज शुरू हो गई। दोनों ओर से छात्रों में लात और घुसे चले। छात्रों को चोटें भी आयी। एक पक्ष से शुकतीर्थ निवासी छात्र ने आधा दर्जन छात्रों के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की हैं। घायल छात्र को उपचार के लिए भेज दिया।
हर चुनौतियां का जवाब है आत्मविश्वास
भोपा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित महिला सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति में अपने आपको सुरक्षित कर कड़ा मुकाबला करने के विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुढ़ाना कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी रूबी राठी व मीणा सिंह ने कॉलेज की छात्राओं को आपातकालीन समय में आत्मरक्षा करने के साथ ही महत्वपूर्ण टिप्स दिए। मार्शल आर्ट्स व जूडो कराटे आदि का प्रदर्शन कर छात्राओं को सहज प्रशिक्षण भी दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ बृजेश प्रताप सिंह यादव ने कहा कि छात्राएं भी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मरक्षा व अन्य महिलाओं की सहायता करने का संकल्प लें। आपातकालीन स्थिति में सहायक नंबर महिला हेल्प लाइन नंबर डायल 100, 1090 ,1076,181,109 आदि की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों में पूर्ण सहयोग देने के साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिला आरक्षी पूनम सैनी, पिंकी चौहान , कैप्टन अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हादसे में वृद्धा घायल
भोपा। रहमतपुर निवासी वृद्धा छोटी लकड़ी चुनने के लिए जंगल जा रही थी। रहमतपुर मार्ग से जब वह नहर की ओर चली तो, तभी तेज गति से आ रहे पिकअप चालक ने वृद्धा को टक्कर मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 के सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, मोहम्मद राशिद ने वृद्धा को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed