{"_id":"5b85a44242c79246730f5b2d","slug":"81535484994-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीपुरा में कुरैशी समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाजीपुरा में कुरैशी समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुरा में कुरैशी समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे हाजीपुरा में मंगलवार शाम कुरैशी समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक पक्ष के चार भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सिटी ने फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति पर काबू पाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुरा निवासी इसरार की बेटी की शादी कुछ दिन पूर्व महमूदनगर निवासी रिजवान की बहन बानो के बेटे से तय की गई थी। रिजवान इस शादी से खुश नहीं था, जिसे लेकर उसका इसरार पक्ष से मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। संघर्ष में एक पक्ष से इसरार व उसके भाई काला, आरिफ व आसिफ और दूसरे पक्ष से रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर सीओ सिटी हरीश भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर बामुश्किल काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक किसी की भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।