{"_id":"5b5b6bf94f1c1bb15c8b4dc8","slug":"81532718073-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, चार लोग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग पकड़े
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग पकड़े
रतनपुरी/खतौली। गांव समौली में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक रतनपुरी के गांव समौली निवासी अशोक पुत्र महावीर दुकान से आ रहा था, तभी सामने से आ रहे गांव निवासी पंकज पुत्र रतन और जोनी पाल पुत्र समय सिंह ने उसे गाली देनी प्रारंभकर दी, जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पंकज, जोनी पाल और रतनपाल ने मिलकर मनोज व अशोक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जोनी और दूसरे पक्ष के मनोज व अशोक का शांतिभंग में चालान कर दिया।