फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नाबालिग चोरों की थी एटूजेड कॉलोनी में चोरी

नाबालिग चोरों की थी एटूजेड कॉलोनी में चोरी

Sat, 14 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग चोरों की थी एटूजेड कॉलोनी में चोरी
मुजफ्फरनगर। एटूजेड कॉलोनी में चार घरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली नई मंडी पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुजड़ू निवासी दो सर्राफ को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना का मास्टरमाइंड फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एटूजेड कॉलोनी में करीब एक पखवाड़े पूर्व चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के समय चारों घरों के परिजन घूमने के लिए गए हुए थे। मामले में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा और एसआई योगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम सूचना के आधार पर एटूजेड तिराहे पर दबिश देकर गांव सुजडू़ निवासी चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने एटूजेड कॉलोनी के चार घरों में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। इस पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चारों घरों से चोरी किए गए सामान में से छह चांदी के सिक्के, दो पाजेब के साथ ही सोने की नथ, बाली, टीका व क्रेडिट कार्ड के साथ ही अन्य सामान भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवरात गांव सुजड़ू के दो सर्राफ को बेचे जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी सर्राफ मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी संदीप वर्मा और रामपुरम निवासी पंकज वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला गांव सुजड़ू निवासी इस्लाम है और उसके पास ही चोरी का अधिकांश माल भी है। आरोपी इस्लाम की तलाश की जा रही है, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने सभी चारों किशोरों को नोएडा बाल सुधार गृह भेजने के साथ ही सर्राफ व्यापारियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कई दिन तक की गई थी रेकी
मुजफ्फरनगर। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई दिन तक कॉलोनी और आसपास क्षेत्र की रेकी की थी। लगातार कई दिन तक चारों घर बंद रहने के कारण आरोपियों ने आसपास रहने वाली कुछ महिलाओं और वहां रहने वाले परिवारों के बारे में सामान्यतया पूछताछ भी की। तत्पश्चात परिवारों के बाहर घूमने के लिए जाने की पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें उन्हें काफी मोटा माल हाथ लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed