{"_id":"5b47a8fa4f1c1b92468b62d2","slug":"81531422970-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में डॉक्टर पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में डॉक्टर पर हमला
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में मामूली विवाद में एक युवक ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर दी है।
शहर के अवध विहार निवासी डॉॅ. सुंदर गांव सुजडू़ में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करता है। सुंदर के क्लीनिक से चंद कदमों की दूरी पर सुजडू़ के खालसा पट्टी निवासी डॉ. शाद मौहम्मद का क्लीनिक है। बृहस्पतिवार को शाद मौहम्मद ने एक बच्चे को डॉॅ. सुंदर के पास भेजकर किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर मांगा, जिसे सुंदर ने इंकार कर दिया। इसे लेकर वह भड़क उठा और सुंदर के क्लीनिक पर पहुंचकर गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर सुंदर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले कर जांच कर रही है।