{"_id":"5b328af74f1c1bb26e8ba1b0","slug":"81530039031-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के डूबने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के डूबने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवक के डूबने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
खतौली। सोमवार की देर रात गंगनहर में युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक को गंगनहर में तलाश कराया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात को सूचना मिली की एक युवक गंगनहर में कूद गया है। गंगनहर में कूदते ही वह पानी में समा गया। पुलिस ने डूबे हुए युवक की घंटों गंगनहर में तलाश करवाया। पुलिस को वह युवक नहीं मिल सका। पुलिस ने गंगनहर पर मौजूद लोगों से डूबने वाले युवक का नाम पता भी मालूम किया, मगर युवक के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं लग सका। लोगों का कहना था कि युवक ने कपड़ों समेत गंगनहर के पुल से छलांग लगाई थी।
वांछित आरोपी को जेल भेजा
रतनपुरी। पुलिस ने गोकशी के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भनवाडा मोड़ पर गोकशी के मामले में वांछित चल रहे उस्मान उर्फ छंगा पुत्र सलीम निवासी गांव नंगला को गिरफ्तार किया।