फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो भाईयों पर हमला कर 30 हजार लूटे

दो भाईयों पर हमला कर 30 हजार लूटे

Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो भाईयों पर हमला कर 30 हजार लूटे
मुजफ्फरनगर। रोहाना के पास होटल पर खाना खा रहे दो भाइयों पर दस युवकों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमलावर उनसे 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के गांधीनगर निवासी मुकेश त्यागी पुत्र बाबूराम ईंटों का व्यापार करता है। वह अपने भाई सतीश के साथ दधेडू से ईंटों का ट्रक भरकर देहरादून जा रहा था। जब वे रोहाना के पास नीलकंठ ढाबे पर खाना खा रहे थे तो तभी दस युवक वहां पहुंचे और लोहे की रॉड एवं सरियों से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। हमलावर सतीश से 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद घटना में शामिल मोबिन पुत्र ईशाक और शाहनवाज पुत्र इंतजार निवासीगण मदीना चौक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि ट्रक की साइड न देने पर कहासुनी होने के बाद युवकों ने दोनों भाईयों पर हमला किया था। मामला केवल मारपीट का है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रिमांड पर लेकर जेवर बरामद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सर्राफ की दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल एक चोर को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर बरामद किए हैं। मिमलाना रोड निवासी सराफ बबलू की दुकान में नौ अप्रैल की रात्रि में चोरी हुई थी। सेंध कर चोरी करने वाले चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा आरोपी आबिद उर्फ मोनू निवासी शहाबुद्दीपुर रोड कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर शहाबुद्दीपुर रोड पर एक नलकूप से चोरी किए जेवरात बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed