फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने फिल्मी अंदाज में युवक को पकड़ा

पुलिस ने फिल्मी अंदाज में युवक को पकड़ा

Tue, 20 Mar 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फिल्मी अंदाज में युवक को पकड़ा
पुलिस ने फिल्मी अंदाज में युवक को पकड़ा
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस ने चोर को पकड़ा है। पुलिस ने अभी तक हिरासत में लिए चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जाता हैं कि पकड़ा गया चोर पूर्व चेयरमैन के पेट्रोल पंप पर हुई चोरी में शामिल है।
कस्बे में सोमवार दोपहर एक युवक कार ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा और उसने एक ड्राइवर से बड़ौत के लिए गाड़ी किराए पर करने की बात कही। ड्राइवर उसी युवक के साथ चलने के लिए राजी हो गया। वहां मौजूद एक दूसरे ड्राइवर ने युवक को देखा तो उसे युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ तो वह ड्राइवर के पास पहुंचा और उसने कार की चाबी निकाल ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख वह युवक वहां से भागने लगा । युवक आगे-आगे पुलिस पीछे पीछे पुलिस के पीछे कस्बे की जनता भी युवक का पीछा करने लगी। युवक कस्बे की चेयरमैन मार्केट में घुस गया वहां से गया पड़ोस के मकान की छत पर कूदा छत पर कूदने के बाद में दूसरे मकान की छत पर कूदा पुलिस उसके पीछे पीछे पूरे फिल्मी स्टाइल में पीछा करती रही । काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया कि पकड़ा गया युवक एक शातिर चोर हैं।
विज्ञापन

किशोरी से रेप का प्रयास
छपार। एक पड़ोसी युवक ने रात्रि को घर में घुसकर किशोरी से रेप करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह परिजनों को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। एक गांव के ग्रामीण ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि को जब वह परिवार सहित सोया हुआ था। एक पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घूम आया ओर उसकी नाबालिग पुत्री से रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर वह तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू का प्रतिनिधिमंडल मिला
मुजफ्फरनगर। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया । प्रमुख सचिव परिवहन ने तत्काल किसानों के गणना भुगतान व गन्ने की पर्ची जारी करने और शुगर मिल अधिकारियों से बैठक करने के आदेश डीएम को दिए। निजी नलकूप के बिलो में सरचार्ज माफ़ी को प्रमुख सचिव बिजली से बात कर समाप्त करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र मलिक, शाहिद आलम , शक्ति चौधरी, वासिम खान, सतीश भारद्वाज, मुमत्याज, अनिल गुड्डू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed