फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता गायब, गुदशुदगी दर्ज करने में उलझी पुलिस

विवाहिता गायब, गुदशुदगी दर्ज करने में उलझी पुलिस

Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता गायब, गुदशुदगी  दर्ज करने में उलझी पुलिस
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मुकदमे की पैरवी के लिए आई एक विवाहिता अचानक लापता हो गई। वह अपने देवर के साथ कचहरी आई थी। विवाहिता की तलाश में परिजनों ने संभावित स्थानों पर पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज करने में उलझ गई है। कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस एक-दूसरे पर मामला डाल रहे हैं।
गांव फुगाना निवासी बालेंद्र की पत्नी ऊषा देवर जयपाल के साथ 30 अक्तूबर को कचहरी में तारीख पर आई थी। मुकदमे में पैरवी के बाद वह गांव लौट रहे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ऊषा लापता हो गई। परिजनों ने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने थाना सिविल लाइन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। यहां पुलिस ने गायब होने के स्थान को कोतवाली क्षेत्र का बताकर पीड़ितों को चलता कर दिया।
विज्ञापन

परिजन जब शहर कोतवाली तहरीर लेकर पहुंचे तो पुलिस ने घटनास्थल सिविल लाइन थाने का बताकर उन्हें टरका दिया। पिछले चार दिनों ने पीड़ित परिजन विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए दोनों थानों के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed