फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खतौली की डकैती में वांछित था काकरान

खतौली की डकैती में वांछित था काकरान

Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खतौली की डकैती में  वांछित था काकरान
खतौली की डकैती में वांछित था काकरान
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया 12 हजार का इनामी सन्नी काकरान खतौली में फाइनेंसर कंपनी की डकैती में भी वांछित चल रहा था। बुधवार को कंकरखेड़ा इलाके में वह मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
खतौली पुलिस ने सोमवार रात गांव नावला मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान सन्नी काकरान पुत्र नगेंद्र के साथी बदमाश 12 हजार के इनामी थाना कंकरखेड़ा के गांव पावली खुर्द निवासी कल्लू उर्फ सुल्तान पुत्र सलीम को पकड़ लिया था। जबकि उसका दूसरा साथी जिला बागपत के दोघट निवासी जानमोहम्मद उर्फ जानू पुत्र इकबाल भागने में कामयाब हो गया था। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में बाईपास पर गांव डाबका के पास पकड़ा गया बदमाश गांव पावली खुर्द निवासी सन्नी काकरान भी 28 जून को नेहरू नगर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में हुई 1.54 लाख रुपये की डकैती में वांछित चल रहा था। उसको शीघ्र ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


साजिद पिस्टल भी खतौली का निवासी
खतौली। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश साजिद पिस्टल पुत्र शमशाद को पकड़ा है। बदमाश साजिद पिस्टल खतौली के मोहल्ला नई आबादी का रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के मुताबिक वह काफी दिनों से मेरठ में रह रहा था। साजिद पिस्टल गुजरात के गांधीधाम शहर में लकड़ी का कार्य करता है। ईद उल अजहा मनाने के लिए वह पत्नी को लेकर भाई के घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार थी। पंद्रह दिन पूर्व वह पत्नी को लेकर मेरठ चला गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको साजिद पिस्टल के आपराधिक इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed