फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुस कर महिला पर हमला

घर में घुस कर महिला पर हमला

Mon, 11 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर महिला पर हमला
घर में घुस कर महिला पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक महिला पर उसके बेटे के ससुराल वालों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी ताहिरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र के चचिया ससुर ने उससे दो लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने रुपये नहीं दिए, जिसके चलते उसने 29 जुलाई को थाने में शिकायत की। थाने में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए, तो थाने में दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ, जिसमें उसके बेटे के चचिया ससुर द्वारा 92 हजार रुपये दिए जाने की बात तय हुई। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मकान में घुस कर उसके साथ मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रहे है।

रंजिशन मकान में आग लगाई
मुजफ्फरनगर। मुकदमेबाजी की रंजिश में कुछ लोगों ने एक मकान में आग लगा दी। शहर कोतवाली पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजूपुरा में शीबा के मकान में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिससे घर में रखा सामान जल गया था। रविवार को पुलिस ने इस मामले में शीबा के पडौसी जफरवाइज उसके पुत्र गाजी व नजीर आदि के विरूद्ध मकान में आग लगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झगड़ा करते पांच लोग दबोचे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने अलमासपुर रोड पर झगड़ा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस को झगडे़ की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आपस में झगड़ रहे दो पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपने नाम नानकू व सोनू निवासीगण अलमासपुर तथा नवनीत निवासी गांधीनगर व दूसरे पक्ष से भोलू निवासी अलमासपुर और रवि निवासी सहावली बताया। बाद में पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed