फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी  के लिए कोतवाली घेरी
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर ट्रांसपोर्टरों से लाखों रुपयों की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ितों को ट्रक और मकान बनवाने के नाम पर ठग लिया। आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नई मंडी कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर जनीस अहमद, पिंटू, मनोज, सुरेश शर्मा, अर्जुन, बबलू चौधरी, संजय आदि नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांधीनगर निवासी नवीन उनके साथ ट्रांसपोर्ट का काम करता था। नवीन ने उन लोगों को अपनी बातों में लेते हुए ट्रक और मकान बनाने के नाम पर उन लाखो रुपये की धोखाधड़ी कर ली। नवीन के साथ अन्य आरोपियों ने ठगी कर ली। मामले के जनीस अहमद से पांच लाख 30 हजार रुपये, पिन्टू से पांच लाख रुपये, बबले चौधरी से दो लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। नवीन और उसके साथियों ने उन लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस ने जनीस अहमद की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। पत्नी को ससुराल लेने गए युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में नईमंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नईमंडी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नदीम का निकाह छह वर्ष पूर्व मोहल्ले की ही युवती के साथ हुआ था। तीन माह पहले किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर पत्नी मायके में ही रह रही है। आरोप है कि 29 अगस्त को नदीम ससुराल में पत्नी को लेने के लिए गया था, जहां ससुराल वालों ने कहासुनी होने पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर झुलस गया था। परिजनों ने दो दिन पूर्व एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर नईमंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed