{"_id":"59a5ba284f1c1b00278b46a0","slug":"81504033320-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया मारपीट का आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप।
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर पड़ोसी दो युवकों व उनकी माता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुष्पा देवी का आरोप है कि मंगलवार को उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों व उनकी माता ने उसके घर में घुस आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, पुरकाजी नूरनगर निवासी ईश्वर चंद पुरकाजी थाने पर पानी पिलाने के साथ थाने की सफाई करता रहता है। मंगलवार को उसके गांव के दो युवकों ने थाने पर आकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने चरण सिंह व पवन के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है।
भाजपा नेताओं ने किया खुशी का इजहार
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भाजपा विधायक प्रमोद उंटवाल को ऊर्जा समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया। संजय वर्मा के यहां हुई बैठक में मनोज गुर्जर, शिवकुमार पाल, संजय धीमान, मनोज वर्मा, सागर कोरी, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।