{"_id":"5c5739fcbdec22737d20c680","slug":"71549220348-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण को लेकर दो संप्रदायों में फैला तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण को लेकर दो संप्रदायों में फैला तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो समुदाय के बीच आक्रोश पनपा
भोपा। रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण करने को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव फैल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया। तहसील अधिकारियों के आने तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में एक व्यक्ति निर्माण कार्य कर रहा है। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने मार्ग में अतिक्रमण कर निर्माण करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। गांव निवासी राघव ने पुलिस को सूचना दी की गांव का एक व्यक्ति मार्ग की कुछ भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा है। इससे रास्ता तंग हो रहा है। दोनों और से आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई कहासुनी के बाद तनाव फैल गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह, डायल-100 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत करते हुए कहा कि मामला तहसील से जुड़ा हुआ है। सोमवार को तहसील अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। पुलिस ने जांच होने तक निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव है। गांव के संभ्रांत लोग आपसी सहमति से मामले का पटाक्षेप कराने का प्रयास कर रहे हैं।