फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोली कांड को पुलिस मान रही संदिग्ध

गोली कांड को पुलिस मान रही संदिग्ध

Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गोली कांड को पुलिस मान रही संदिग्ध
खतौली। गांव टिटौड़ा में सोते समय संजय को पुरानी रंजिश में मारी गई गोली के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना है। इसके बावजूद पुलिस कई बिंदुओं को दायरे में रखकर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सात नवंबर की सुबह पांच बजे के करीब संजय पुत्र ईश्वर को मकान में सोते हुए गोली मारी गई थी। उस वक्त संजय कंबल ओढ़कर सोया हुआ था। गोली उसके हाथ मेें लगी। मगर, गोली लगने से जितना खून कमरे में होना चाहिए था, उतना नहीं मिला। कंबल में गोली निकलने का जो सुराग बना है, वह भी इतना बड़ा नहीं हो सकता है। मामला पुरानी चली आ रही रंजिश का है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हेम सिंह व सोनेंद्र के अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है। बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस कई बिंदुओं को दायरे में रखकर जांच कर रही है। कंबल की भी जांच कराई जाएगी। संभव हुआ तो सरकारी अस्पताल में घायल संजय का मेडिकल कराया जाएगा। फिलहाल इस मामले में नामजद आरोपी से पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed