फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज स्टैंड के पास छात्र गुट भिड़े

रोडवेज स्टैंड के पास छात्र गुट भिड़े

Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड के पास छात्र गुट भिड़े
रोडवेज स्टैंड के पास छात्र गुट भिड़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर आपसी टशनबाजी में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे एक दरोगा के साथ भी छात्रों ने धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने एक छात्र को पकड़ लिया, जबकि अन्य बाइक छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित एक कॉलेज के छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर कुछ दिन से टशनबाजी चल रही है। इस विवाद में कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक गुट के दो छात्र बाइक पर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे थे। उसी समय उनका पीछा करते हुए दूसरे गुट के भी सात-आठ छात्र वहां पहुंच गए और पहले गुट के छात्रों को पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस थाने के एसआई विजयपाल मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्रों ने उनके साथ भी बदसलूकी व धक्कामुक्की कर दी। इस पर दरोगा ने थाने पर जानकारी देकर और फोर्स बुला लिया, जिसके बाद एक छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही हिरासत में लिए गए छात्र से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed