{"_id":"5b69f1114f1c1b05468b6779","slug":"71533669649-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले काटकर नगदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के ताले काटकर नगदी समेत हजारों की चोरी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
घर के दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी
खतौली। मकान के अंदर से दरवाजों के ताले तोड़कर चोर नगदी समेत हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मोहल्ला जमना बिहार निवासी ठाकुर राजपाल सिंह का परिवार अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। घर पर सिर्फ अकेले राजपाल सिंह थे। सोमवार की शाम को वह मकान को बंद करके बाजार से सामान खरीदने के लिए चला गया। बाजार जाने के बाद चोर मकान के मुख्य द्वार की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। मकान के अंदर पहुंचकर चोरों ने ताले काटकर कमर के अंदर रखी सेफ से 25 हजार रुपये की नगदी समेत सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बाजार से राजपाल सिंह घर पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। चोरी की घटना का पता चलने पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद अनुज सहरावत व अन्य मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।