फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाई पर दरांती से किया हमला

भाई पर दरांती से किया हमला

Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाई पर दरांती से किया हमला
भाई पर दरांती से किया हमला
विज्ञापन

भोपा। गेहूं बेचने पर दो भाइयों में धारदार हथियार चले। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफिर निवासी अजीत सिंह व गुलाब सिंह दोनों सगे भाई है। मंगलवार को घर में से गेहूं को निकालने को लेकर दोनों भाई में कहासुनी हो गई। अजीत ने गुलाब को गाली गलौज की, तो गुलाब ने दरांती से उस पर हमला कर दिया। दोनों में झगड़ा बढते देख 100 ड़ायल को सूचना दी। पुलिस ने दराती के हमले में घायल हुए अजीत सिंह को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराते हुए आरोपी गुलाब सिंह को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

हत्यारोपी पति को जेल भेजा
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
भोपा। पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव खैरनगर में सोमवार को चंदन ने अपनी पत्नी पूजा की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खैरनगर निवासी चंदन सिंह व उसकी पत्नी पूजा दोनों खेत पर काम कर रहे थे। पूजा कुछ दिन पूर्व ही अपने भाई के यहां गयी थी। इसी बीच चंदन सिंह ने घर ना खाना खाकर अपने अपने परिचित के यहां खाना खाया था, जिसे लेकर दोनों में कलह चली आ रही थी। इसी बात को लेकर चंदन ने अपनी पत्नी पूजा पर कस्सी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के देवर देवेंद्र की तहरीर पर हत्या क़ा मुकदमा कायम कर आरोपी पति चंदन को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

अवैध हथियार समेत दो बदमाश दबोचे
भोपा। पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक बंदूक, तमंचा सहित चार कारतूस बरामद किए। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव तौफिर के खोला के जंगल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना नाम संजय निवासी दल्लावाला थाना खानपुर उत्तराखंड व दूसरे ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी चमरावाला थाना पुरकाजी बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed